नवगछिया । इस्माईलपुर प्रखंड के नारी संघर्ष सीएलएफ चंडीस्थान कार्यालय में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया। जीविका दीदीयों ने कार्यालय के सामने धरना पर बैठकर 10 सूत्री मांगों को रखा, जिनमें मुख्य रूप से सभी कैडरों को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र दिए जाने की मांग शामिल थी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अविलंब रोक लगाई जाए और सभी कैडरों का मानदेय कम से कम 25,000 रुपये किया जाए। तालाबंदी करने के बाद केंद्र के बीपीएम और अन्य कर्मी फरार हो गए।

जीविका दीदीयों ने बताया कि नारी संघर्ष सीएलएफ केंद्र में जब भी जीविका दीदी के द्वारा किसी काम को लेकर पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की जाती है तो वह सही लहजे में बात नहीं करते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *