नवगछिया : मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में आगामी हिन्दी दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा के लिए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हिन्दी विभाग में बैठक हुई।
इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा देवी, सहायक आचार्य डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, धर्मेन्द्र दास, अनिल मंडल, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. रीना चंद, डॉ. अनिता गुप्ता, डॉ. अंजू कुमारी, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. राहुल कुमार, निशांत कुमार, डॉ. उदिता यादव और डॉ. निकिता जयसवाल उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेमिनार में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जवाहर लाल, परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. चंद्रभानु प्रसाद सिंह, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. बहादुर मिश्र, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली से प्रो. देवीशंकर नवीन, असम केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शीतांशु कुमार, मिजोरम केंद्रीय विश्वविद्यालय के सह–प्राचार्य डॉ. अमीष वर्मा, पूर्णिया विश्वविद्यालय से सहायक प्राचार्य डॉ. वंदना भारती और मिथिला विश्वविद्यालय से सहायक प्राचार्य डॉ. गजेंद्र भारद्वाज जैसे ख्यातिप्राप्त विद्वान वक्ता के रूप में शामिल होंगे।


