रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में बुधवार को जीविका समूह को बैंक आॅफ इंडिया भवानीपुर शाखा की ओर से स्वरोजगार के लिए एक करोड़ 7 लाख रुपये लोन दिया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव सिन्हा व शाखा प्रबंधक मो. इमरान खान ने जीविका समूहों के बीच ऋण का वितरण किया।

शाखा प्रबंधक ने कहा कि इस राशि से महिलाएं स्वरोजगार व अन्य कार्य कर सकती हैं। इससे उनकी मासिक आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर होंगी। जीविका के रंगरा प्रखंड परियोजना पदाधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भवानीपुर में 81 जीविका समूहों का गठन किया जा चुका है। जिन्हें आमसभा द्वारा तरह-तरह के सामाजिक कार्यों में भाग लेने के बारे में भी बताया जाता है।

उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां स्वरोजगार से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। इसके लिए सरकार भी तत्पर है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि लोन की राशि से आप दुकान या फिर कोई अन्य रोजकार कर सकती हैं। मौके पर आईबीसीबी प्रबंधक संतोष कुमार, प्रवीण आजाद, पूजा कुमारी, दीपक शर्मा, विश्वास झा, संजीव कुमार, कुमार वैभव, उत्तम कुमार झा, विनोद कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *