नवगछिया : जी बी कॉलेज नवगछिया में अभाविप की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया। अभाविप के सौरभ पोद्दार ने पुरानी इकाई भंग की एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें कॉलेज अध्यक्ष के लिए सागर कुमार झा एवं उपाध्यक्ष के लिए सौरभ पोद्दार, आर्यन कुमार, अवध किशोर, गोविन्द कुमार, एवं निभा झा के नाम की घोषणा की गई। कॉलेज मंत्री के लिए वाणी साह, सह मंत्री के लिए सूरज कुमार, अनुभव भगत, नंदन कुमार, एवं स्वाति कुमारी के नाम की घोषणा की गई।

वहीं आयाम कार्य के लिए एसएफएस प्रमुख के लिए अभिनव कुमार एसएफडी प्रमुख विवेक सिंह सह प्रमुख अमन कुमार, कला मंच प्रमुख शिवानी कुमारी, सोशल मीडिया प्रमुख रौशन भारती, सह प्रमुख रितिक रोशन प्रमुख एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए सिंटू कुमार,अरुण कुमार, प्रेमसागर कुमार, पप्पू कुमार,हर्ष आनंद एवं गौतम कुमार के नाम कि घोषणा की गई। बनारसी लाल सराफ कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष के लिए श्वेत कमल एवं कॉलेज मंत्री के लिए गुलअफशां शेख सहित 20 बीस छात्र/ छात्राओं की टीम बनाई गई।

अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक संजय झा ने अभाविप की कार्य प्रणाली पर चर्चा करते हुए कहा कि अभाविप एक ऐसा छात्र संगठन है छात्र हित एवं राष्ट्र हित में कार्य करता है और साथ ही विपरीत परिस्थितियों में सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। कॉलेज परिसर में हर शैक्षणिक समस्यायों के लिए आवाज उठाता है और सदैव छात्र हितों के लिए तत्पर रहता है। वहीं जी बी कॉलेज के कॉलेज अध्यक्ष सागर झा ने कहा कि मैं अपनी पूरी निष्ठा एवं समर्पण से पूरी टीम के सहयोग से संगठन में कार्य करूंगा

मौके पर अभाविप के वि वि संयोजक संजय झा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह राहुल शर्मा , नगर मंत्री विश्वास वैभव एवं नगर सह मंत्री शिवम झा ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *