नवगछिया : हत्या के मामले में पांच दिन पहले जेल से जमानत पर छूटे कुख्यात दिलखुश यादव को पुलिस ने लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 5 कारतूस भी बरामद किए हैं।

बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दिलखुश यादव किसी घटना को अंजाम देने के लिए विक्रमशिला पहुंच पथ स्थित बंजारा होटल के पास आया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी पूरण कुमार झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सूचना मिलने पर नवगछिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में डीआईयू प्रभारी और गोपालपुर थानेदार को भी शामिल किया गया।

टीम मौके पर पहुंची तो वह भागने लगा। लेकिन चालक सिपाही सुनील कुमार ने खदेड़ कर उसे दबोच लिया। दिलखुश यादव के पास से लोडेड कट्टा, पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि दिलखुश पर लूट, हत्या, डकैती, रंगदारी के मामले दर्ज हैं।

सिपाही सुनील कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिलखुश यादव बीते शुक्रवार को ही जमानत पर छूटा है। उस पर नया टोला में पप्पू मंडल हत्याकांड का भी आरोप है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *