बिहपुर : झंडापुर एनएच 31 पर तेल चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा हैं । चोर खड़े ट्रक से तेल चोरी कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बाबत अमित आनंद ने झंडापुर ओपी थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उसने बताया है कि एनएच 31 पर मेरा व्यावसायिक प्रतिष्ठान है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172

जहां हमारे संबंधी सतीश कुमार का दो ट्रक 1 जून से खड़े थे। 10 जून को ट्रक चालक ट्रक ले जाने को स्टार्ट करने लगे तो पता चला कि ट्रक में तेल नहीं है। चोरों ने टंकी तोड़ कर 740 लीटर डीजल की चोरी कर ली थी। ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने कहा की जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
