नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 27 सितंबर 2025 को की गई।

गिरफ्तार बाइक की रजिस्ट्रेशन संख्या BR33AM1372 है, जिसके संबंध में पहले से ही रोसरा थाना में मामला दर्ज है। इस मामले में झंडापुर थाना में कांड संख्या 138/25, दिनांक 27.09.25 के तहत धारा 317 (5) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू की गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार (पिता-कलानंद यादव) और कलानंद यादव (पिता-मनोरह यादव), दोनों निवासी बंधेरा, थाना-पसराहा, जिला-खगड़िया के रूप में हुई है।

बरामदगी में चोरी की मोटरसाइकिल के अलावा एक मोबाइल फोन और 620 रुपये नगद भी शामिल हैं। झंडापुर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *