बिहपुर । झंडापुर ओपी में सटे एक हार्डवेयर दुकानदार को पीटकर 46 हजार रूपया छीन लेने का मामला सामने आया है। झंडापुर बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई घटना से दुकानदारों में डर का माहौल बन गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
पीड़ित दुकानदार मो. जीशान ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे। वहीं एक बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक मुंह में गमछा लपेटा था व युवक बाइक स्टार्ट करके खड़ा था।
मो. शकलैन व मोहम्मद दिलशान निवासी बिहपुर पीटने लगा और दुकान के गल्ले से मो. शकलैन ने 45 हजार रुपया निकाल और फरार हो गया। वहीं झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
