बिहपुर । गुरुवार से बिहपुर प्रखंड अंतर्गत झंडापुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर आठ चौधरी टोला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गयी। झारखंड के देवघर से आए पंडित हिमांशु महाराज कथा सुना रहे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 65
ग्रामीण व्यास चौधरी ने बताया कि प्रवचन शाम 5:30 बजे से रात के नौ बजे तक चलेगा। इससे पूर्व गुरुवार की सुबह में कथा आयोजन को लेकर झंडापुर बाजार स्थित कुंवर काली मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
