बिहपुर । झंडापुर हाट की जमीन अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर लेने के कारण बाजार में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही लोगों से विवाद का कारण भी बनता है। हाट में सब्जी दुकानदार सड़क पर कब्जा कर दुकान लगते हैं। जिस कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। जाम की ऐसी स्थिति बनती है कि शाम के समय बाइक भी निकलना मुश्किल होता है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

रविवार को झंडापुर ओपी परिसर में सीओ बलिराम प्रसाद व ओपी प्रभारी अजीत कुमार की मौजूदगी में बाजार समिति के अध्यक्ष व दुकानदारों की बैठक हुई। जिसमें बाजार समिति के अध्यक्ष एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक वासुकी प्रसाद साह ने सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर से युक्त आवेदन सीओ को सौंप कर हाट को अतिक्रमण मुक्त कराने का गुहार लगायी।

आवेदन में बताया गया की बाजार का रकबा कुल 17 कट्ठा है। जबकि बाजार अभी मात्र 2 कक्ठे में चल रहा है। इस अतिक्रमण के कारण ग्रामीण जनता व हाट मालिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस आवेदन में पूर्व सरपंच ब्रजेश चौधरी, मुखिया प्रतिनिध बेचो सिंह, पंसस दरोगा प्रसाद सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, अमित कुमार सुमन, मुन्ना रही, नरेश सिंह निषाद, हाट मालिक संजीव चौधरी, पिंटू शर्मा समेत अन्य लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *