नवगछिया : एक से पांच अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक प्रखंड में पेड़ की टहनी छंटाई की जाएगी। इस दौरान जिस क्षेत्र में पेड़ की टहनी छंटाई का काम होगा, उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
यह जानकारी देते हुए बिजली कंपनी के जेई राकेश रंजन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली बाधित रहने के निर्धारित समय से पहले ही बिजली से संबंधित अपना कार्य निपटा लें।

