नारायणपुर। पूर्व सांसद दिवंगत ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नारायणपुर स्थित जेपी कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। बुधवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन मुकाबला भागलपुर और बेगूसराय की टीमों के बीच खेला गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन उपप्रमुख अशोक यादव, मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव, पूर्व मुखिया भूपेंद्र यादव एवं समाजसेवी मंटू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि यह टूर्नामेंट दिवंगत सांसद ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 146 रनों का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से रीतेश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 55 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 19.4 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला जीत लिया। बेगूसराय के गेंदबाज रोशन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मैच में उद्घोषक की भूमिका रवीन्द्र यादव और संजीव दर्शन ने निभाई, जबकि निर्णायक के रूप में दिवेश यादव और विनोद गुप्ता मौजूद रहे। सन्नी ने स्कोरर का दायित्व संभाला।

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मुकाबला नारायणपुर और नवगछिया की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने में रणविजय यादव, इजहार अली, शोएब अली, शशि यादव, मिथिलेश यादव, डॉ. पंकज, राजीव गुप्ता, सुनील यादव सहित समिति के सदस्य मुकेश, दिलखुश, सैयद, अमित, लालू और मिथिलेश सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *