नवगछिया:  जीबी कॉलेज में चल रहे अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरुष एवं महिला) 2022 -23 के फाइनल में पुरुष वर्ग में जीबी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि जेपी कॉलेज, नारायणपुर उपविजेता बना। वहीं महिला वर्ग में पीजी एथलेटिक्स यूनियन भी विजेता बना वहीं जीबी कॉलेज, नवगछिया उपविजेता बना।

टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर बॉयज जीबी कॉलेज के अंकित को, बेस्ट प्लेयर गर्ल्स पीजी एथलेटिक्स यूनियन की आफरीन प्रवीण, इमर्जिंग प्लेयर बॉयज जेपी कॉलेज के सैफ, इमर्जिंग प्लेयर गर्ल्स जीबी कॉलेज की साक्षी को दिया गया।

विजेताओं को मुख्य अतिथि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो(डॉ) रमेश कुमार ने ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता को विशिष्ट अतिथि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ अतुल चंद्र घोष ने ट्रॉफी प्रदान की। इसके पहले अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रो(डॉ) शिव शंकर मंडल ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम में क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ दिव्य प्रियदर्शी, डॉ विभांशु मंडल, डॉ कलाधर मंडल, डॉ राजकुमार, डॉ फिरोज अहमद, डॉ उषा शर्मा, अमित कुमार आलोक, ममता कुमारी, डॉ मोहिनी कुमारी, डॉ रतिकांत ठाकुर, डॉ राजीव रंजन, डॉ अज़हर अली,शिक्षकेत्तर कर्मी प्रधान सहायक मो रिज़वान अली, प्रदीप मंडल, प्रमोद रंजन, मनोज सिंह  आदि के अलावा सैंकड़ों की संख्या में छात्र छात्रायें मौजूद थे। अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए ऑब्ज़र्वर डॉ राजीव कुमार रंजन और चयनकर्ता ज्ञानदेव कुमार को भी सम्मानित किया गया।निर्णायक की भूमिका में राहुल कुमार, अविनाश कुमार, विद्यासागर कुमार, अजित, बिट्टू, अभिषेक, आयुष, अमन कुमार, अमित कुमार थे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव मो मोसर्रत हुसैन के द्वारा किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *