नवगछिया : मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के पास एक टोटो चालक को मारपीट कर रुपए छीन लिया गया। जख्मी टोटो चालक सिंघिया मकनपुर निवासी राजा चौधरी का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 324
उसने बताया कि मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास गांव के ही सूरज साह ने मारपीट कर 2500 रुपए छीन लिया। राजा ने बताया कि पहले भी गांव में साइकिल चुराने का मामला आया था। मगर ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया था। मामले को लेकर राजा चौधरी ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
