नारायणपुर : बीरबना एनएच 31 चौक पर बिहपुर थाना क्षेत्र के नन्हकार निवासी मो. जमशेद के 13 वर्षीय पुत्र मो. इबरान सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर ओपी के एएसआई मुकेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद लोगों की मदद से घायल युवक का तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में प्राथमिक उपचार करवाया। जहां से उसे मायागंज रेफर कर दिया गया।

लक्ष्मीपुर में दो भाइयों के साथ मारपीट

नवगठिया :  नवगछिया के हरनाथचक मोहल्ले में लक्ष्मीपुर से बारात में आए दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। दोनों भाई लक्ष्मीपुर निवासी अजय मंडल और निरंजन कुमार है। दोनों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

कार से टकराकर बाइक सवार घायल

नवगठिया :  नवगछिया बस स्टैंड के पास एक कार से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा बाइक सवार को इलाज के नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक खगड़िया जिले के संहौली निवासी छोटू बाबा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *