कटिहार-बरौनी रेलखंड पर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की एवन बोगी से मंगलवार को नवगछिया आ रहे युवक के लाखों के जेवर व सामान बदमाश ले उड़े। इस संबंध में नवगछिया जीआरपी में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करायी है, जिसमें कहा है कि चार बैग में सामान रखा हुआ था।

पीड़ित नवगछिया का वैसी निवासी आकाश कुमार है। वे पत्नी के साथ चंडीगढ़ से आ रहे थे। उसने बताया कि वह परिवार के साथ ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे थे। सुबह ट्रेन बरौनी से खुलने के बाद नींद खुली तो देखा बर्थ के नीचे रखा पूरा सामान गायब है। उन्होंने दूरभाष पर बरौनी रेल थाने को सूचना दी और नवगछिया स्टेशन पर आकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि उनके पास रखा ट्रोली बैग और हैंड बैग भी चोरों ने उड़ा लिया, जिसमें महत्वपूर्ण कागजात, कपड़े और सोना और चांदी के लाखों के गहने थे। नवगछिया स्टेशन पर जीआरपी के दरोगा देवव्रत मंडल ने बोगी के अटेंडेंट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पीड़ित ने जीआरपी को बताया कि एकबार जब उसकी नींद खुली तो अटेंडेंट उसके सामान के पास खड़ा था।

अटेंडेंट ने बताया कि बरौनी स्टेशन पर टीटी उतरने लगा तो उसके साथ चाय पीने नीचे गया था। उसने सामान के बारे में कुछ भी बताने से असमर्थता जताई। वहीं बरौनी थानाध्यक्ष संतोष ने बताया कि बरौनी स्टेशन पर भी सीसीटीवी कैमरे में देखा जा रहा है। अटेंडेंट को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *