नवगछिया ।  बरौनी-कटिहार रेलखंड के बीच  गुरुवार को बीकानेर से गुवाहाटी जा रही 15633 बीकानेर एक्सप्रेस में बदमाशों ने एक व्यक्ति को शौचालय में बंद कर कांच के टुकड़े से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यात्री खून से लथपथ जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। घटना खगड़िया से ट्रेन खुलने के बाद नवगछिया आने से पूर्व हुई। घटना की सूचना यात्रियों ने तब रेल कंट्रोल को दी जब घायल व्यक्ति बाथरूम में दर्द से चिखने लगा। इसके बाद रेल कंट्रोल द्वारा नवगछिया रेल पुलिस एवं स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दी गयी। घायल व्यक्ति को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर तत्काल आरपीएफ इंस्पेक्टर दल-बल के साथ बोगी संख्या 9  में पहुंचकर शौचालय से घायल व्यक्ति को निकाला। घायल व्यक्ति के गले, पेट एवं कई जगहों पर कांच के टुकड़े से गंभीर कटे हुए निशान मिले। जिससे पेट का आंतरिक हिस्सा निकला हुआ था। व्यक्ति खून से लथपथ होने के बाद तड़प रहा था। तत्काल इसकी सूचना एवं नवगछिया अनुमंडल अस्पताल को दी गयी। जहां से एंबुलेंस लेकर मौके पर लोग पहुंचे और घायल व्यक्ति को अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कटिहार के रेल अपर पुलिस अधीक्षक कुंदन कृष्णन, पुलिस निरीक्षक राम प्रमोद यादव, नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह आदि पुलिस अधिकारी पहुंचे जहां पर मृतक के पास से मिले आधार कार्ड एवं मोबाइल के आधार पर जानकारी जुटाने में लगे। बताया गया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल न्यू कोच बिहार थाना 12 नाथ बारी के उमाकांत बर्मन के पुत्र दिनेश्वर बर्मन (48) के रूप में की गयी। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को हत्या की दृष्टि से देखा जा रहा है। किस परिस्थिति में हत्या की गयी, मौके पर कांच के कई टुकड़े मिले हैं। ट्रेन में मौजूद लोगों द्वारा कुछ नहीं बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही पता लग पाएगा। वहीं जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया गया है।

जयपुर में राज मिस्त्री का काम करता था

 परिजनों ने बताया  कि मृतक जयपुर में राजमिस्त्री का काम करता था। वह बुधवार को जयपुर से अपने घर भतीजे की शादी में हिस्सा लेने के लिए चला था। रास्ते में किस तरह से घटना हुई इसकी जानकारी नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *