नारायणपुर – कटिहार- बरौनी रेलखंण्ड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन एवं बिहपुर स्टेशन के बीच बिरबन्ना रेलवे समपार के पास पोल संख्या 78/2 के समीप बुधवार को लगभग 11:30 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब पैंतालीस वर्षीय युवक का ट्रेन से कटकर मौत हो गया.रेलवे ट्रैक पर शव क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा था.

Whatsapp group Join

शरीर से सिर अलग होकर करीब 150 फीट की दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे था. दुर्घटना से रेलवे ट्रैक पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा.

स्टेशन प्रबंधक एवं ग्रामीणों की सुचना पर बिहपुर आरपीएफ और भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक छानबीन के बाद भवानीपुर ओपी के एएसआई रवि कुमार ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा मामले में भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है पहचान के लिए थाना परिसर में शव को रखा जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *