नवगछिया: ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान अररिया जिले के रामपुर मोहनपुर निवासी सुदर्शन कुमार (पिता- मुकेश कुमार) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया राजकीय रेल थाना (जीआरपी) पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जीआरपी नवगछिया द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे से मृतक के गांव रामपुर मोहनपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *