नवगछिया में शनिवार की देर रात स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जीरो माइल थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि नवगछिया से विक्रमशिला सेतु होकर स्कॉर्पियो जीरोमाइल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान लोदीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के करीब 25 मिनट के बाद स्कॉर्पियो चालक को बाहर निकाला और आनन फानन में पुलिस ने उसे मायागंज में भर्ती करवाया। पर उसकी जान नहीं बची। मरने वाले की पहचान जीरोमाइल थाना क्षेत्र गोपालपुर निवासी जागेश्वर यादव के पुत्र विक्रम यादव (25) के रूप में की गई है। घटना के बाद विक्रमशिला सेतु पर जाम लग गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया

मृतक नवगछिया से भाड़ा पर स्कॉर्पियो लेकर गया था। देर रात वापस घर लौटने के दौरान हादसा हो गया। युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी। पुलिस ने देर रात दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और जाम से लोगों को निजात दिलवाया। पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *