नवगछिया । बाजार के स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी में चल रहे श्री रामचरित मानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री रामकथा के पांचवें दिन श्री राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरों को राम जन्म की बधाई देते हुए मुंह मीठा किया एवं विनोदानंद सरस्वती महाराज द्वारा राम भक्तों के बीच टॉफी बांटी गई।

स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने प्रवचन में कहा कि जिस धरा पर किसी का वध नहीं हुआ हो उसका नाम अवध है। यह दुनिया अधूरी है, यहां कोई आ रहा है कोई जा रहा है। यहां कोई सुखी नहीं है, कोई धन से दुखी, कोई संतान से दुखी है। हरि भजन बिना सब जीव दुखी है। जो सुख हमें बेटी से प्राप्त होता है वह बेटा से प्राप्त नहीं हो सकता, लेकिन हम लोगों को बेटा की कामना रहती है ।

दुनिया दुखी करे तो दुनिया के सामने मत रोना, गुरु के शरण में जाना। जिस दिन से सच्चे मन से गुरु के चरणों में हम अपने को समर्पित करते हैं, उस दिन से हमारा सब कर्तव्य गुरु का हो जाता है। रिक्त को भरने का काम राम करते हैं। मोहे आन मिलो घनश्याम बहुत दिन बीत गए, श्री राम जय राम, जय जय राम, जय श्री राम जय राम जय जय राम आदि भजनों पर राम भक्तों को खूब झुमाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिन्दुपरिषद के जिलाअध्यक्ष प्रवीण भगत, अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, उपाध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी, सचिव शिवनारायण जयसवाल, कोषाध्यक्ष शरवन केडिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया आदि लगे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *