नवगछिया। गोपालपुर थाना के गोढ़ियारी सैदपुर निवासी रोहित मंडल ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर घर के आगे खड़े पिता अमृत मंडल को ट्रैक्टर चालक छोटे लाल मंडल द्वारा धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज कराया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 314
आवेदन में बताया है कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर से अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया रेफर किया गया, परन्तु पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
