ढोलबज्जा: स्कूल जाने के दौरान प्रावि ढोलबज्जा की शिक्षिका प्रियंका कुमारी को ट्रेक्टर से धक्का लगने के बाद वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि- प्रियंका कुमारी अपने आवास तिलकामांझी से पति पुरुषोत्तम चौधरी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रावि ढोलबज्जा जा रही थी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 93
छोटी भटगामा स्थित मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगामा गांव निवासी बौधी यादव ट्रेक्टर से उसके मोटरसाईकिल के पीछे धक्का लगने के बाद गिरने से उसके सर फटा गए. स्थानीय लोगों की मदद से प्रियंका को ढोलबज्जा पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रियंका को मायागंज रेफर कर दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

