नवगछिया : ट्रैक्टर चालक हत्याकांड में नवगछिया पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना के खेरहो निवासी हरिबोल शर्मा और उसका पुत्र संजय शर्मा है। दोनों इस मामले में नामजद आरोपित हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
बाबा बिसु राउत सेतु के नीचे नवगछिया पुलिस ने युवक का शव बरामद किया था। जिसकी पहचान मधेपुरा जिला के खेरहो निवासी शंकर साह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई थी। पिता शंकर साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पिता ने पुलिस को बताया कि नीतीश आलू ट्रैक्टर पर लोड कर भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव को सेतु के नीचे फेंक दिया। जिसमें पांच को नामजद आरोपित बनाया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

