खरीक :  प्रखंड अंतर्गत खैरपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी महेंद्र यादव की पत्नी श्रद्धा देवी (55) की मौत खगड़िया जिले के चैधाबन्नी के पास एनएच 31 पर रविवार को ट्रैक्टर पलटने के कारण हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने पोतहू के भतीजे के मुंडन संस्कार के लिए ट्रैक्टर से शुक्रवार को देवघर गई थी। रविवार को देवघर से घर वापसी के क्रम में ट्रैक्टर पलट गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन खगड़िया के लिए रवाना हो गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....