नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के तिनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए अनमंडल पदाधिकारी नवगछिया को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण साजिश के तहत शारदा नाट्य कला परिषद की खतियानी जमीन पर करवाया जा रहा है।

उक्त जमीन शारदा नाट्य कला पारिषद के नाम से पांच ग्रामीणों के नाम पर केवाला खरीदा गया है और सरकार को राजस्व दिया जाता है। आवेदन में बताया गया है कि उक्त मैदान के आसपास अंबेडकर चौपाल, पंचायत भवन, सरकारी विद्यालय और शिव मंदिर अवस्थित हैं।

ग्रामीण कलाकारों द्वारा विभिन्न पर्व त्योहारों के अवसर पर नाटक का मंचन किया जाता है। दुर्गा पूजा और महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला आयोजित किया जाता है। जनहित में पंचायत सरकार भवन दूसरी जगह बनाए जाने की मांग ग्रामीणों की ओर से आवेदन के माध्यम से की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....