नवगछिया : बिहपुर के लत्तीपुर स्थित जमालदीपुर के किसान सुनील सिंह (45) की बदमाश ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार दोपहर सोनवर्षा दियारा में हुई। मृतक सुनील सिंह पूर्व जिप सदस्य अरुण सिंह के छोटे भाई थे। सुनील की पत्नी मनीता देवी ने बताया कि खेत में पटवन के लिए वो पति और बेटी के साथ दोपहर नाव से नरकटिया बहियार में जैसे ही उतरी। तभी बदमाशों ने उनके पति का अपहरण कर लिया और अपने साथ लेकर चले गए। दो घंटे बाद सोनवर्षा बहियार में उसके पति गंभीर रूप से जख्मी मिले। सुनील के पूरे शरीर पर लाठी-डंडे और ईंट से पीटने के निशान थे। उन्हें इलाज के लिए मायागंज लाया गया पर तबतक उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सोनवर्षा के कन्हैया चौधरी पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि सुनील को बेरहमी से पीटा गया जिससे मौत हो गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जाति पूछी और फिर कल लिया अपहरण

किसान सुनील सिंह की हत्या के बारे में उनकी पत्नी का कहना है कि वह जब अपने पति और बेटी के साथ जैसे ही उतरी वह बदमाश पास पहुंचा और उनके पति से पूछा कि वह किस गांव का रहने वाला है और किस जाति का है। उसके पति ने जैसे ही दोनों जानकारी उसे दी। उसने तुरंत हथियार निकाल लिया और उसके पति को साथ ले जाने लगा। महिला ने बताया कि जब उन्होंने पति को ले जाने का विरोध किया तो उन्हें और उनकी बेटी को भी पीटा और घोड़ी में बांधकर उसके पति को घसीटते हुए साथ लेकर चला गया। जब वह हंगामा करती हुए गांव लौटी तो वहां से कुछ लोग पति को खोजने निकले। सोनवर्षा में एक बासा पर उसके पति गंभीर रूप से जख्मी हालत में पड़े थे। मृतक सुनील सिंह की दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।

आरोपी कन्हैया पर कई मामले हैं दर्ज

वहीं इस मामले में नवगछिया एसपी एसके सरोज ने बताया कि हत्याकांड के अभियुक्त की तलाश में छापेमारी की जा रही है। और जगह-जगह दबिश दी जा रही है। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी कन्हैया चौधरी पर बिहपुर-खरीक थाने में हत्या,रंगदारी, लूट, धमकी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आदि के 19 मामले दर्ज हैं।

दियारा में है कन्हैया चौधरी का आतंक

सुनील सिंह हत्याकांड में आरोपी बनाया गया कन्हैया चौधरी दियारा का आतंक है। 12 फरवरी को सोनवर्षा के रामनगर के रहने वाले डब्लू कुंवर को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कन्हैया को पुलिस ने देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और विंडोलिया के साथ गिरफ्तार किया था। वह बेल पर बाहर है

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....