खरीक । बुधवार को नदी थाने की पुलिस ने कोर्ट से आदेश प्राप्त कर नारायणपुर के चौहद्दी निवासी कुख्यात देवानंद झा उर्फ देवा के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। नदी थानाध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुख्यात के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया एवं घर में मौजूद समान को जब्त कर थाना लाई। कुख्यात आर्म्स एक्ट, रंगदारी मांगने एवं जान मारने की धमकी देने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहा है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इस कारण पुलिस ने यह कार्रवाई की। मालूम हो कि कुख्यात देवा का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। इस पर नवगछिया समेत खगड़िया, मधेपुरा सहित अन्य सीमावर्ती जिले के कई थाने में हत्या, लूट, रंगदारी, डकैती समेत अन्य कई दर्जनों मामले दर्ज हैं। मंगलवार को इसी मामले में कुख्यात शबनम यादव के घर की भी पुलिस ने कुर्की-जब्ती की थी। कुख्यात शबनम गिरोह का ही देवा सक्रिय सदस्य है।

डकैती मामले में दो साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

खरीक । डकैती मामले में दो साल से फरार चल रहे रंगरा के भीमदास टोला निवासी कुख्यात चंदन मंडल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को जेल भेजा जाएगा। मालूम हो कि पुलिस ने 10 अगस्त को गिरफ्तार आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया था एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में जुटी ही थी कि वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मालूम हो कि इस मामले के अन्य सभी आरोपी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet