नवगछिया: नवगछिया के दियारा इलाके की धूल धूसरित मिट्टी में भी प्रतिभाएं छिपी हैं। दियारा की मिट्टी से निकलकर ये नौनिहाल राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेरकर नवगछिया का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसी ही एक प्रतिभा नवगछिया के कदवा दियारा में छिपी थी।
Total Downloads: 160
कदवा दियारा पंचायत के कासिमपुर कदवा निवासी रमेश कुमार और रिमझिम कुमारी की 7 वर्षीय पुत्री अवनी सिंह का चयन ढिशूम टीवी चैनल पर आयोजित डांस का तड़का सीजन-2 के मेगा राउंड शो में हुआ है। नवगछिया के श्रीपुर निवासी मशहूर नृत्य कलाकार सन्नी सुमन ने बताया कि अवनी सिंह बचपन से ही डांस किया करती थी। हमलोगों ने उसकी प्रतिभा को पहचानने में जरा भी देर नहीं की और उसे अच्छे से प्रशिक्षित किया। जिसका नतीजा है कि अवनी छोटी सी उम्र में ही राज्यस्तरीय से लेकर राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपना जलवा बिखेर चुकी है।
अप्रैल के प्रथम सप्ताह में स्टूडियो राउंड के लिए शूट के बाद ढिशूम टीवी चैनल पर अवनी का कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा। इस छोटी सी नन्हीं बच्ची अवनी के चयन होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अवनी के दादा सिकन्दर प्रसाद सिंह, नृत्य कलाकार सन्नी सुमन, समाजसेवी प्रशांत कुमार कन्हैया सहित इलाके के लोगों ने अवनी की इस सफलता पर उसे बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

