ढोलबज्जा: ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में मोबाइल पर बात करना एक प्रेमी युगल को मंहगा पड़ गया. मामला प्रेम प्रसंग की है. जहां ढोलबज्जा बस्ती निवासी श्रवन मंडल के बेटे रंजीत कुमार मंडल वहीं के मिल्की गांव निवासी सुनील मंडल की बेटी खुशबू कुमारी से फोन पर बात कर रहा था. मोबाइल फोन लड़का ने हीं खरीद कर खुशबू को बात करने के लिए दिया था.

कुछ खराबी होने पर प्रेमी युगल बुधवार को मिल्की गांव अपने प्रेमिका के घर पहुंच कर मोबाइल लेने पहुंचा था. जहां ग्रामीणों ने अज्ञात युवक को एक लड़की के हाथों मोबाइल लेते देख उसे पकड़ कर पूछताछ करना शुरू कर दिया तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई. जहां युवक ने खुद मोबाइल खरीद प्रेमिका को देने की बात स्वीकार किया.

ग्रामीणों ने आपसी समझौता करा जब दोनों की शादी कराना चाहा तो लड़का समेत उसके परिजन पीछे हट गए. पुरे दिन गहमागहमी के बाद भी लड़का पक्ष मानने को तैयार नहीं हो रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन महीने से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रही थी.

इस बात को प्रेमी जोड़े ने ग्रामीणों के बीच स्वीकार किया है. उसके बाद कुछ गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करा बुधवार की रात गांव के हीं शिव मंदिर में दोनों प्रेमी जोड़े को शादी करा दी गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *