नवगछिया : डायन के आरोप में एक नाबालिग देवर ने सगी भाभी की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात रंगरा थाना के भीमदास टोला में शनिवार अलसुबह 4:30 बजे की है। जहां गांव की सिकंदर मंडल उर्फ शिकचिल्ली की 35 वर्षीया प|ी पूनम देवी को उसके 16 वर्षीय देवर ने उस वक्त गोली मार दी, जब महिला समीप के बहियार से शौच कर अपने घर लौट रही थी।

इसी बीच घर से महज 25 फीट पहले आरोपी ने महिला को एक गोली मारी जो उसके दाएं हाथ को चीरते हुए पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सड़क किनारे खून से लथपथ पूनम को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मगर, इलाज के दौरान सुबह 6 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। इस बाबत महिला के पति सिकंदर मंडल के बयान पर रंगरा थाने में नाबालिग देवर पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

आरोपी के घर से कट्टा, छह गोलियां और गांजा की पुड़िया बरामद

सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मृतका पूनम के ससुर कैलाश मंडल और आरोपी देवर के घर की तलाशी ली। जिसमें एक देसी कट्टा, छह गोलियां व गांजा की पुड़िया मिली। पुलिस ने घटना के बाबत मृतका के दो अन्य देवर धर्मा मंडल, हेमन मंडल पड़ोसी पसना मंडल और प्रकाश साह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही है।

वहीं आरोपी नाबालिग की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मरने के पूर्व महिला ने पुलिस को दिए फर्द बयान में कहा है कि वह सुबह जब शौच से लौट रही थी तब घर से महज 25 फीट की दूरी पर पीछे से उसने गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह भाग गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *