नवगछिया : भागलपुर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्हौंने कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार से जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक बनाये जा रहे तटबंध की जानकारी ली।कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि उक्त तटबंध को इस्माइलपुर -बिंद टोली तटबंध से मिला दिया गया है।

इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता से कहा कि नवनिर्मित तटबंध से ही निरीक्षण हेतु लाना था। उन्होंने गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने की स्थिति में तटबंध को सुरक्षित रखने हेतु सतत निगरानी करने व हर हाल में तटबंध को बचाने का निर्देश दिया. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बाढ पीडितों को हर संभव मदद करने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। सैदपुर -सुकटिया बाजार व तिनटंगा करारी सुकटिया बाजार सडक पर बाढ के पानी बहने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दिये जाने पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग की सडकों को ऊँचा करने हेतु विभाग के वरीय अभियंताओं को निर्देश दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि जहान्वी चौक से इस्माइलपुर होते हुए बिंद टोली तक तटबंध पर आने वाले समय में सडक निर्माण कर भागलपुर से पूर्णिया -कटिहार के लिए वैकल्पिक सडक बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। बाढ़ को लेकर के उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं कटाव से विस्थापित लोगों को जिला प्रशासन के द्वारा सभी तरह की सुविधाओं को लेकर के व्यवस्था की जा रही है बाढ़ में विस्थापित हुए लोगों के लिए पॉलीथिन शीट के साथ-साथ अन्य सामानों की व्यवस्था की जा रही है साथ ही समुदाय किचन एवं अन्य तरह की सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा इस मौके पर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ई अखिलेश कुमार सहित बडी संख्या में ग्रामीणों की मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *