नवगछिया : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सोमवार को रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव निवासी हत्याकांड मामले के अभियुक्त महेंद्र सिंह, मंगल कुमार, फुसो सिंह के पुत्र राजेश कुमार, रौशन कुमार, इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठा निवासी पंकज यादव ने आत्मसमर्पण कर दिया है. न्यायालय ने सबो की जमानत याचिका को खारिज कर जेल भेज दिया है. मालूम हो कि पिछले दिनों जमीन विवाद को लेकर मुरली गांव के डीलर तारनी सिंह की हत्या अपराधियों द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी. घटना को अपराधियों ने उस रात्रि के समय अंजाम दिया था.
Total Downloads: 116
अपराधियों ने डीलर को घर से खाना खा कर सोने के लिए बासा पर जाने के क्रम में घर से कुछ ही दूरी पर हत्या कर दी थी. घटना के बाद रंगरा ओपी में सभी को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. वही घटना के बाद रंगरा पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. पुलिस के लगातार दबिश के कारण सभी आरोपियों ने सोमवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. मालूम हो कि पिछले माह पांच अक्टूबर को देर रात डीलर अपने घर में खाना खाने के बाद कहीं और सोने जा रहे थे.


इसी दौरान पूर्व मुखिया सुबोध साह के घर के पास बांसबिट्टा में पहले से ही घात लगाये बैठे अपराधियों ने डीलर को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते, डीलर की मौत हो चुकी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. तीन महीने पहले विवाद के बाद हुई थी गोली-बारी परिजनों के अनुसार डीलर का गांव के ही देवेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ देवना के साथ जलकर विवाद था. हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है.

