परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में सोमवार को सोनी डेयरी पर हथियार के साथ आए चार-पांच अपराधियों ने गोलीबारी कर 50 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने काउंटर पर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पतबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। डेयरी संचालक विवेकानंद यादव ने प्राथमिकी के लिए गांव के ही सोनू कुमार, ललित कुमार, अंशु कुमार, भोला कुमार और खगड़ा के अनंत कुमार के खिलाफ आवेदन दिया है। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि डेयरी संचालक ने गोलीबारी कर 50 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है।

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि इन दिनों नवगछिया पुलिस जिले में अपराध चरम पर है। पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद अपराधी हत्या, लूट, रंगदारी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन पर रोक लगाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। वहीं इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *