navbharat times jpg 80

नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड के पुरानी दुर्गा मंदिर के गंगा नदी के समीप दो दिन पूर्व डॉल्फिन की मौत हो जाने को लेकर सोमवार को भागलपुर डीएफओ भरत चिंतापल्ली अपने कनीय अधिकारियों के साथ मृत स्थल का निरीक्षण किया साथ ही स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत की।

इस मौके पर उन्होंने डॉल्फिन की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इसकी जांच होगी। इसके पीछे जो भी व्यक्ति होंगे उन्हें उद्भेदन जरूर किया जायेगा। डीएफओ ने मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक नवगछिया रेंज पदाधिकारी एवं डॉल्फिन मित्र से कई तरह की जानकारी ली। जनप्रतिनिधि के माध्यम से स्थानीय स्तर पर मछुआरों एवं अन्य जल जीव के शिकार को लेकर भी जानकारी ली।

डॉल्फिन के मुंह में लगे फंदे एवं बांस के बल्ले को लेकर भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आखिर डॉल्फिन गंगा नदी के धार में कैसे पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई है। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम हुआ है आगे और इसका अनुसंधान होगा। डॉल्फिन की मौत को लेकर विभाग के प्रधान सचिव ने भी जांच करने का निर्देश दिया है। प्रधान सचिव दीपक कुमार ने बताया कि डॉल्फिन की मौत की पूरी जानकारी ली जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *