नवगछिया, नवगछिया में यूरिया के लिए किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। रंगरा में भी किसान खाद के लिए सड़क पर उतर गये। किसानों की भीड़ खाद के लिए दुकान पर उमड़ पड़ी। भीड़ के कारण अफरातफरी की स्थिति बनी रही। यहां बड़ी संख्या में किसानों को यूरिया नहीं मिल पाई।

रंगरा प्रखंड के कई किसानों ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से यूरिया का वितरण शुरू किया गया। किसान 8:00 बजे से ही दुकान पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। विक्रेता का कहना था जब तक कोई पदाधिकारी नहीं आते वितरण नहीं होगा। जब तक समय हुआ किसानों की भीड़ बेकाबू होने लगी। इसी बीच बेकाबू भीड़ के कारण विक्रेता को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

अधिक दाम पर यूरिया बेचने का आरोप

किसानों ने बताया कि यूरिया का सरकारी रेट के ₹266 है लेकिन रात के अंधेरे में यूरिया 500 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *