नवगछिया: खरीक थाना क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान एनएच-31 स्थित एक ढाबा के पास से जुगाड़ वाहन में लदी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
मौके से परबत्ता थाना क्षेत्र के गड़ैया गांव निवासी मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जुगाड़ वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


