रंगरा: मसूदनपुर बैसी गांव में बुधवार देर रात बासा के मचान पर सोए अवस्था में शैलेंद्र मंडल (60) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शैलेंद्र मंडल इसी गांव के निवासी थे।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना सहित गोपालपुर, नवगछिया और खरीक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार कर दिया था। काफी समझाने-बुझाने के बाद शव को अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र मंडल अपने गांव और आसपास के गांवों में ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। मृतक के पुत्र विलास मंडल ने बताया कि दो दिन पूर्व साधोपुर गांव में एक व्यक्ति से बकाया राशि की वसूली को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतक के पास लगभग दो लाख रुपए का बकाया था। घटना के दिन एक व्यक्ति द्वारा 50 हजार रुपए दिए जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद बदमाशों ने रुपये भी लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने मृतक के पास से पैसे के लेन-देन से जुड़े रजिस्टर, स्टांप पेपर और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस का मानना है कि रजिस्टर में दर्ज नाम और लेन-देन की रकम के आधार पर मामले का खुलासा संभव है।

रंगरा थानाध्यक्ष दीनबंधु ने बताया कि पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर हत्या की आशंका प्रबल है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव के लोग फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet