नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के मसूदनुपर बैसी गांव निवासी शैलेंद्र मंडल (60) की हत्या मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के छोटे बेटे निरंजन मंडल की पत्नी पूनम देवी के बयान पर बुधवार को रंगरा पुलिस ने मामला दर्ज किया।

परिजनों द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि मृतक दो दिन पूर्व पड़ोसी गांव साधोपुर स्थित एक विधवा के घर बकाया पैसा मांगने गए थे। इस दौरान विधवा के बेटे ने पैसे दो दिन बाद देने की बात कही थी और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी।

मंगलवार की रात शैलेंद्र मंडल अपने बासा पर सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों ने आशंका जताई है कि इस वारदात में विधवा और उसके बेटे की संलिप्तता हो सकती है। घटना के बाद दोनों घर से फरार बताए जा रहे हैं।

रंगरा थानाध्यक्ष दीनबंधु ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *