अनुमंडल में शुक्रवार को सरस्वती प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तों ने नम आंखों से मां शारदे को विदाई दी और आशीष लिया। विसर्जन शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाए और बैंड की धून पर थिरके।
Total Downloads: 172
भक्तों के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। रंगरा गांव की प्रतिमा को कलबलिया धार में, मदरौनी और सहौरा, बंधुआ,चापर की प्रतिमा को कोसी नदी में और तीनटंगा दियारा स्थित प्रतिमा को गंगा नदी में विसर्जित किया गया।

वहीं खरीक के मिरजाफरी, नया टोला तेलघी, ध्रुबगंज, खरीक बाजार समेत अन्य गांवों में स्थापित प्रतिमा का कलबलिया धार में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में सचिन कुमार, नीतीश कुमार, अमन कुमार, नितिन कुमार, विकास कुमार,चंदन कुमार आदि मौजूद थे। दूसरी ओर नवगछिया में शुक्रवार को भक्तों ने माता की पूजा अर्चना के बाद शहर में स्थापित कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन पोखर व तालाब में किया। वहीं कुछ स्थानों पर स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार व रविवार को होगा।

