पंचमी पर अनुमंडल के नगरीय व ग्रामीण इलाकों में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा भक्तों ने पूरी निष्ठा के साथ की। भक्तों ने माता सरस्वती से अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश को भरने की प्रार्थना की। माता के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। बाल भारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल में माता की प्रतिमा स्थापित कर शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने पूजा-अर्चना की। इसकें अलावा नवगछिया भगत मोहल्ला में और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में माता की पूजा-अर्चना की गई।

रंगरा के भवानीपुर पंचायत स्थित माता सरस्वती के मंदिर में माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। इस अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। आसपास इलाके के लोग पहुंचे और माता की पूजा की। इसके आलावे प्रखंड के विभिन्न गांव में पूजा समितियों पूजा पंडाल का निर्माण कर माता सरस्वती की पूजा की। भवानीपुर मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को संध्या सात बजे किया जाएगा। जबकि शिक्षण संस्थानों में स्थापित माता की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को ही किया जाएगा।

मैया तेरी आरती से अंधेरा टले… गीत से गंूजा पंडाल

बिहपुर| गांवों विद्या की देवी की आराधना की गई। छात्र-छात्राएं रात से ही पूजा पंडाल सजाने में जुटे रहे। सुबह में मां की पूजा-अर्चना कर प्रसाद बांटा गया। संध्या आरती के दौरान मैया तेरी आरती से अंधेरा टले… आदि भक्ति गीतों से पूजा पंडाल गूंज उठे। मंदिरों को भी सजाया गया था।

नारायणपुर में मां की हुई पूजा

नारायणपुर| विभिन्न गांवों, सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों मां सरस्वती की पूजा की गई। कई संस्थानों में प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ सभी जगहों निगरानी करते रहे। नारायणपुर के चकरामी, भवानीपुर,

गांव-गांव में हुई मां की पूजा, मांगी गईं मुरादें

खरीक| प्रखंड के विभिन्न गांवों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना धूमधाम से हुई। गांव से लेकर टोले-मोहल्ले तक मां की प्रतिमा स्थापित कर आराधना की गई। मां के गीत से पुरा इलाका गूंज उठा। इलाका उत्सवी माहौल में डूब गया। खरीक बाजार, तेलघी, मिरजाफरी, ध्रुबगंज, उस्मानपुर, कठैला समेत विभिन्न गांवों में विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी है। जहां लोगों ने पूजा की मां से विद्या की मुराद मांगी।
आशाटोल सहित अन्य जगहों पर विद्वान पंडितों ने पूजा कराई और संध्या आरती हुई, जिसमें लोगों ने हिस्सा लिया।

उल्लास के साथ भक्तों ने की मां सरस्वती की पूजा

रंगरा| विद्या की देवी सरस्वती की पूजा उल्लास के साथ की गई। भवानीपुर स्थित सरस्वती मंदिर में, मध्य विद्यालय रंगरा, छोटी काली मंदिर रंगरा के प्रांगण, डैफोडिल पब्लिक स्कूल कुमादपुर, एसएन पब्लिक स्कूल रंगरा, मध्य विद्यालय तिनटंगा के अलावे तमाम सरकारी व निजी विद्यालयों व सार्वजनिक जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। इस मौके पर वैदिक मंत्रोचार व भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मां शारदे की प्रतिमा शुक्रवार को विसर्जित की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *