नवगछिया: अनुमंडल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एसडीओ मुकेश कुमार ने संभावित बाढ़ की तैयारी को लेकर अंचल अधिकारी व जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीओ ने अफसरों से कहा कि बााढ़ से पूर्व तटबंधों का निरीक्षण कर उसे दुरूस्त कराएं। इससे बाढ़ के समय में अधिक परेशानी के साथ जानमाल का कम नुकसान होगा बताया गया कि अंचलाधिकारियों को मिले वर्षा मापक यंत्र गड़बड़ हो गया है।

इस पर एसडीओ ने इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वर्षा मापक यंत्र रिपोर्ट के लिए कर्मियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां अनुसूचित जाति, जनजाति, निःशक्त, बीमार व्यक्तियों, गर्भवती धातृ महिलाओं की सूची विशेष रूप से तैयार कर लेने का निर्देश दिया। तटबंधों की सुरक्षा के लिए कार्यपालक अभियंता को मानसून पूर्व तटबंधों का निरीक्षण कर तटबंधों की मरम्मत करने का निर्देश दिया।

नदी में उफान आने की स्थिति में तटबंधों की सुरक्षा में कनीय अभियंता व होमगार्ड व चौकीदार की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। अंचल अधिकारी को सभी सरकारी नाव की मरम्मत कराकर उन्होंने निबंधित करने को कहा। सीओ को सभी नाव की सूची तैयार करने एवं नाविकों की भी सूची तैयार करने का निर्देश दिया। सीओ को आवश्यकता अनुसार पॉलीथिन सीट व सूखा राशन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा शरण स्थली को भी चिन्हित करने चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक दवाओं का भंडारण करने का निर्देश दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *