नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में रविवार को नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा स्पीड किक ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में हुआ। प्रतियोगिता के मूख्य निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे. प्रतियोगिता में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग में रितु प्रिया को स्वर्ण पदक एवं कलश को रजत पदक अर्जित किया.

बालक वर्ग में प्रिस कुमार को स्वर्ण पदक एवं अरमान खान को रजत पदक ने प्राप्त किया. जूनियर बालिका वर्ग में जिनी खातुन को स्वर्ण पदक एवं मेघा कुमारी को रजत पदक हासिल किया. बालक वर्ग मे ऋषव कुमार को स्वर्ण पदक एवं अंकित को रजत पदक हासिल किया.

सीनियर बालक वर्ग में स्वर्ण में शिवम को स्वर्ण पदक एवं कुणाल कुमार को रजत पदक प्राप्त किया. प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर प्रतियोगिता में उत्तीर्ण हुए खिलाड़ियों को जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, आर्मी के मुकेश कुमार ने पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ताइक्वांडो कोच मो नाजिम, मुकेश कुमार सुमन, मोनी कुमारी, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *