नवगछिया : परिषद क्षेत्र के बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी के निवासी प्रोफेसर डॉ. सत्यवान कुमार उर्फ श्रवण जी शास्त्री का निधन गुरुवार को रात 09:27 बजे पारस अस्पताल दरभंगा से पटना वेदांता अस्पताल ले जाते समय हो गया।

शास्त्री वेद विभाग के सहायक प्रध्यापक प्रो. डॉ. सत्यवान कुमार उर्फ श्रवण शास्त्री के नाम से मशहूर रहे। उनके भागवत महापुराण का वाचन व वैदेही भजन सम्राट नाम से प्रख्यात विद्वान का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

उनका अंतिम संस्कार गंगा तट के तिनटंगा घाट पर विधिवत किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सत्यम ने दी। मौके पर स्वामी आगमानंद महाराज, महंत सियावल्लभ शरण महाराज, वैदिकाचार्य ललित झा शास्त्री, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, राजद के पूर्व युवाध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू, शिक्षाविद विश्वास झा, यज्ञ समिति के संयोजक अजित पटेल, प्रवक्ता मिलन सागर, विहिप जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत, आचार्य कौशल, जैकी बाबा, विशाल झा, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *