थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा पंचायत अंतर्गत ज्ञानी दास टोला में सोमवार को अपनी बहन के पास आई एक मंदबुद्धि महिला को बच्चा चोर कह कर ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष आरके सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और महिला को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला मंदबुद्धि है। महिला ने अपनी पहचान सबौर थाना क्षेत्र के रजन्दीपुर निवासी चनिया देवी के रूप में बताया है। वह अपनी बहन देवकी देवी, पति नागे मंडल के पास 2 दिन पूर्व आई हुई थी। बहन उसकी शादी कराने के उद्देश्य से यहां बुलाई थी। बहन और बहनोई की अनुपस्थिति में टोले के एक बच्चे को कुछ पैसे देकर बगल की दुकान से बिस्कुट लाने के लिए कहा।

बिस्कुट लाकर बच्चा टोले में हीं कहीं चला गया। इसके बाद बच्चे के माता-पिता बच्चे को खोजने लगे। लोगों ने उसे बताया कि एक महिला द्वारा बच्चे को बिस्किट लाने के लिए कुछ पैसे दिए गए थे। यह सुनते ही ग्रामीणों ने मंदबुद्धि महिला को बच्चा चोर कह कर बंधक बना लिया। कुछ देर बाद बहन व बहनोई वहां पहुंचे। बहनोई ने महिला के बारे में उनकी साली होने की बात बताए जाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *