नवगछिया : इस्माइलपुर से बिंदटोली के बीच गंगा के जलस्तर में मामूली कमी आई है। लेकिन अब भी इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध के अलावा तिनटग, सैदपुर, गोपालपुर, नवगछिया 14 नंबर सड़क पर दबाव बना हुआ है।
Total Downloads: 44
टूटे तटबंध से पानी तेज गति से निकल रहा है। इससे 14 नंबर सड़क के किनारे गंगा प्रसाद धार से लेकर कई जगहों पर दबाव बना हुआ है।
मुख्य अभियंता ने बताया कि गंगा के जलस्तर में कमी के बाद दबाव और धीरे-धीरे कम होगा। बांध की मरम्मत की जा रही है। इधर, गोपालपुर, सुकटिया बाजार, तिरासी, डिमाहा, अभिया सहित रंगरा प्रखंड के कुछ गांवों तक पानी पहुंच गया है। लोगों ने बताया कि सब्जी व केला की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बीआरसी भवन, प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है।

