नवगछिया पुलिस जिला लगोरी संघ के जिला कमिटी के अधिकारी की बैठक पकड़ा हाई स्कूल मैदान में हुई,इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से अनुज कुमार को जिला लगोरी संघ अध्यक्ष जबकि उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार परितोष कुमार को चुना गया वही प्रेम प्रकाश सिंह को सचिव चुना गया।
Total Downloads: 166
संयुक्त सचिव के पद पर अर्जुन कुमार एवं साजन कुमार चयनित हुए। वही अशोक कुमार को संघ का कोषाध्यक्ष चुना बनाया गया। क्लब प्रतिनिधि के रूप में दीपक कुमार और खिलाड़ी प्रतिनिधि बालक और बालिका के पद पर प्रेम कुमार और अंजली भारती का चयन किया गया। मोके पर मौजूद लगोरी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव रणधीर कुमार मौजूद थे। नव निर्वाचित लगोरी संघ के अध्यक्ष अनुज चौरसिया ने बताया कि नवगछिया क्षेत्र के गर्व की बात है कि लगोरी खेल का काफी तेजी से प्रचलन हो रहा है, और इस क्षेत्र के इस खेल से रुचि रखने वाले खिलाड़ी को आगे बढने का अवसर मिल रहा है, और हम सभी को एक नयी जिम्मेदारी दी गई है
इस जिम्मेदारी को कर्मठता एवं मेहनत कर इस खेल को आगे बढाने का हरसंभव प्रयास हमारी टीम का रहेगा। वही लगोरी संघ के सचिव प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि लगोरी खेल को भारत सरकार के द्वारा मंजूरी दे दी गई है, और जल्द ही बिहार सरकार भी इस दिशा की और पहल कर रही है और कि खिलाड़ी के लिए सकारात्मक है। लगोरी संघ के उपाध्यक्ष प्रियतोष सिंह एंवम धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला लगोरी का प्रथम कमिटी के दौर पर हम सबको जो पहली बार मौका मिला है और काफी हमलोग के लिए सौभाग्यशाली की बात है। संयुक्त सचिव अर्जुन सिंह एंवम साजन सिंह ने कहाँ कि हम सभी लगोरी खेल को ग्रामीण क्षेत्र मे भी बढावा देने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

कल्ब प्रतिनिधि रिचि रिचर्ड्सन प्रभाकर ने कहा कि आज के युवाओं को शिक्षा क्षेत्र के साथ साथ खेल क्षेत्र मे भी अपने भविष्य को निखारने का अवसर आज के वर्तमान भारत सरकार प्रयासरत है इसलिए आज के युवाओं को इसपर भी ध्यान देना चाहिए। वही मौके पर अध्यक्ष –अनुज कुमार, सचिव– प्रेम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष- प्रियतोष सिंह, घर्मेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव- अर्जुन सिंह, साजन सिंह कोषाध्यक्ष– अशोक सिंह कल्ब– प्रतिनिधि रिचि रिचर्ड्सन प्रभाकर आदि मौजूद थे
