नारायणपुर। जयप्रकाश महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को तिलकामांझी विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. रमेश कुमार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से बने नवनिर्मित महिला छात्रावास का उद्घाटन किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान से सभी अतिथियों का स्वागत किया।
Total Downloads: 101
दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन समारोह की शुरुआत हुी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजवंश यादव ने की। प्रतिकुलपति ने छात्रों की मांग को गंभीरता से सुनकर निदान करने का आश्वासन दिया।
महाविद्यालय की हरसंभव सहायता करने का महाविद्यालय परिवार को आश्वासन दिया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि भारतेन्दु मिश्रा, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी, छात्र-छात्राएं मौजूद थे

