बिहपुर। कौमी एकता के प्रतीक प्रखंड के मिल्की गांव स्थित सैयदना हजरत दाता मांगनशाह रहमतूल्ला अलैह के सलाना उर्स को लेकर ग्रमीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मध्य विद्यालय मिल्की- मीराचक में हुआ। अध्यक्षता सदर जनाब अजमद अली साहब व संचालन नायब सदर मोहम्मद इरफान आलम ने किया।

बैठक में बताया गया कि 18 मार्च को शब ए बरात, 19 मार्च जलसा एवं दस्तारबंदी एवं 20 मार्च को रात बारह बजकर पांच मिनट पर दाता की चादरपोशी होगी। उर्स पर मेला 27 मार्च तक चलेगा।

बैठक में जिला परिषद सदस्य मोइन राईन, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला, मुखिया मोहम्मद सलाऊद्दीन, पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद रबुल हशन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *