नवगछिया। गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने के बाबजूद कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ का पानी नए इलाकों में घुसने के कारण वहां स्थिति भयावह हो गई है। धरहरा, रंगरा, सधुआ, पंचगछिया डुमरिया, चपरघट में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के कारण लतरा, आदर्श ग्राम धरहरा, कालूचक, डुमरिया, आजमाबाद, पकरा बासा की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सुबह-शाम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। परन्तु पशुपालकों के समक्ष पशुचारा की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

नवगछिया-तीनटंगा सड़क पर पानी का दबाव बढ़ा

जैसे-जैसे गंगा का जलस्तर घटता जा रहा है, ठीक उसी के विपरीत बाढ़ का पानी नए इलाकों में घुसने के कारण सुकटिया बाजार-रंगरा सड़क के बाद अब 14 नंबर नवगछिया-तीनटंगा सड़क पर दबाव बढ़ गया है। इस सड़क पर पिछले एक पखवाड़े से दियारा के पशु एवं बाढ़ पीड़ित रह रहे हैं। लेकिन

कई जगहों पर पानी का दबाव काफी बना हुआ है।

ऐसे पथ निर्माण विभाग इन जगहों को अभी तक सुरक्षित मानकर चल रहा है। मालपुर गांव के चपरघट नवटोलिया के समीप पानी का काफी दबाव है। तेतरी-महादेवपुर सड़क मार्ग पर फिलहाल अब बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे कम हो रही है। लेकिन पानी का दबाव बना हुआ है। गोपालपुर के अंचलाधिकारी ने बताया कि दियारा से लेकर मुख्य सड़क मार्गों पर बाढ़ पीड़ितों के लिए शुद्ध पेयजल के लिए चापाकल एवं शौचालय के लिए शौचालय बनाया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *